Home छत्तीसगढ़ खेत में मिली युवक की लाश, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद

खेत में मिली युवक की लाश, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद

868
0

बिलासपुर। नवगठित जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी क्षेत्र में एक खेत में पड़ी युवक की संदिग्ध लाश के मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में युवक का नाम गंगाराम यादव और बिलासपुर के लाल खदान क्षेत्र का निवासी होना बताया जा रहा है।युवक के शव को खेत से बाहर निकाल कर उसके कपड़े की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसनेे अपने परिवार को संबोधित करते हुए माफी मांगी है। अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है।

घटना स्थल से तीन इंजेक्शन के सिरिंज एवं कीटनाशक भी बरामद हुए हैं। मामला बहुत ही खतरनाक लग रहा है। मृत युवक ने सिरिंज से कीटनाशक को शरीर में इंजेक्ट किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था। घटना स्थल पर पेंड्रा टी आई एवं सीएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने शव की शिनाख्त गंगाराम यादव लाल खदान बिलासपुर निवासी होने के बाद पंचनामा करा कर शव को पेंड्रा पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया शव कीटनाशक के वजह से पुरा शरीर नीला पड़ चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here