जगदलपुर से सीएम भूपेश को लेकर हेलीकाप्टर भवानीपटना के लिए उड़ा
जगदलपुर.(एजेंसी फोटो ) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह उड़ीसा के भवानीपटना जाने के लिए जगदलपुर पहुंचे. जगदलपुर एयरस्ट्रीप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके मंत्री कवासी लखमा समेत बस्तर के कई विधायकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
एयरस्ट्रीप पर कुछ देर रुकने के बाद राहुल गांधी सीएम भूपेश को लेकर हेलीकाप्टर से भवानीपटना के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी बस्तर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की तथा लोकसभा चुनाव की संभावनाओं के बारे में चर्चा की. इसके बाद वे उड़ीसा दौरे पर रवाना हो गए, भवानीपटना में उनकी सभा 11.30 बजे होगी, जिसके बाद 2.45 को उन्हें राउरकेला में सभा को संबोधित करना है .
उससे पहिले आज सुबह जगदलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेख चंद जैन, महापौर जतिन जायसवाल, विधायक मोहन मरकाम, दीपक बैज,पूर्व मंत्री अरविन्द नेताम, श्रीमती गंगा पोटाई, शंकर सोढ़ी, राजीव शर्मा,श्रीमती फूलोदेवी नेताम, DGP श्डी एम अवस्थी,DGP IB संजय पिल्ले, कमिश्नर धनंजय देवांगन,IG विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, प्रभारी कलेक्टर प्रभात मालिक ने आत्मीय स्वागत किया.
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह राजधानी रायपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड से सवेरे 8.50 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 9.50 बजे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचें, वे यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.10 बजे भवानीपटना (जिला कालाहांडी ओडि़शा) के लिए प्रस्थान तथा भवानीपटन में दोपहर 12 बजे से आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, वे यहां से रवाना होकर 2.15 बजे वापस जगदलपुर लौटेंगे.
श्री बघेल जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचेंगे और जाज्जल्वदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे. वे यहां से रवाना होकर शाम 5.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे भिलाई-03 के लिए रवाना होंगे.



