Home छत्तीसगढ़ खेत में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत…. घटना अर्जुनी...

खेत में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत…. घटना अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम आमदी की

1009
0

धमतरी:- खेत में काम कर रहे मजूदर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आमदी की है। यहा रहने वाला गेंदूलाल पटेल गांव के ही पवन साहू के खेत में काम करने शुक्रवार को गया था। इस खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा पड़ा था जिसमें करंट था। गेंदूलाल इस तार को हटाने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका हाथ करंट से चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here