Home मनोरंजन अभिनेत्री शुभा पूंजा बिलवा से करेंगी दिसंबर में शादी

अभिनेत्री शुभा पूंजा बिलवा से करेंगी दिसंबर में शादी

871
0

कन्नड़ अभिनेत्री शुभा पूंजा ने मंगलवार को वह दिसंबर 2020 में सुमंत बिलवा से शादी करने जा रहीं हैं। शुभा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आप लोगों के साथ उस व्यक्ति की तस्वीरें शेयर कर रही हूं जिससे मैं शादी करने जा रही हूं। मैं सुमंत बिलवा से शादी करने जा रही हूं। मुझे पता है कि मैं इसे देर में शेयर कर रही हूं, हमारी शादी संभवत: लॉकडाउन के बाद दिसंबर में होगी।
इसके साथ उन्होंने तस्वीरें शेयर की जिसमें दोनो लवबर्डस पोज में दिखाई दे रहे हैं। शुभा फिल्म मोगीना मनसु से काफी प्रसिद्ध हुईं हैं। वह ज्यादातर तमिल और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई दी हैं। वह साड़ी में बहुत हॉट और खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने 2004 में तमिल फिल्म में अपनी शुरुआत की।

आपको बता दें कि उनका जन्म 9 सितंबर, 1983 को मैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उन्होंने 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मोगिना मनसु’ में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
शुभा पूंजा अपने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या है। शुभा पूंजा अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here