Home छत्तीसगढ़ फोन करके धोखे से बुलाया फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या, 6...

फोन करके धोखे से बुलाया फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या, 6 गिरफ्तार

446
0
demo pic

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते 6 युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट बलौदाबाजार थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में पुलिस सहायता केन्द्र जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में 27.06.2020 को पुलिस सहायता केन्द्र में प्रार्थी ईश्वर कुर्रे 18 वर्ष पिता रामरतन कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी इकबाल खान एवं उसके अन्य पांच साथियों द्वारा भगवती यादव निवासी लोहिया नगर बलौदाबाजार को एक साथ मिलकर चाकू से वार र हत्या कर दिये हैं घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बलौदाबाजार जिले लोहियानगर में भगवती यादव के मोबाईल फोन पर सूरज वैष्णव ने फोन करके अपनी मां लक्ष्मी वैष्णव से बात कराने की बात कहकर घर बुलाया था तभी मौका देखकर इकबाल खान,शाहररूख खान ,जावेद, रजा, राहुल देवार ,सूरज वैष्णव ने एक राय होकर भगवती यादव को चाकू से सीना व पेट में ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने भगवती यादव से पुरानी रंजिश के चलते फोन पर बात कराने के लिये धोखा देकर बुलाकर चाकू से मार कर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here