Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में रविवार को 84 कोरोना पॉजिटिव की पहचान, एक्टिव केस 619

छत्तीसगढ़ में रविवार को 84 कोरोना पॉजिटिव की पहचान, एक्टिव केस 619

872
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को 84 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जिला राजनांदगांव से 25, रायगढ़ से 12, बिलासपुर से 9, कवर्धा से 8, दुर्ग से 7, गरियाबंद से 6, रायपुर से 5, बलौदाबाजार से 4, जांजगीर चांपा से 3, कांकेर से 2, बलरामपुर,दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 1-1 मरीज शामिल हैं। आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। विगत रात मुंगेली जिले से कुल 7 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में आज 118 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अभी तक 2694 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई है। इनमें अब तक 2062 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। 13 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 619 सक्रिय मरीज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here