रायपुर। रायपुर के नए एसएसपी आईपीएस अजय यादव ने आज पदभार संभाला। इस दौरान तत्कालीन एसएसपी आरिफ शेख भी मौजूद थे. बता दें कि राज्य सरकार ने कल सात जिलों के एसपी का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं आरिफ शेख की जगह अब अजय यादव को रायपुर जिले का एसएसपी बनाया गया है.



