Home बिलासपुर संभाग कोरबा ट्रक ने स्कूटी को कुचला , बाल-बाल बची युवती…. एक के पैर...

ट्रक ने स्कूटी को कुचला , बाल-बाल बची युवती…. एक के पैर में आया फ्रैक्चर मौके पर पहुंची पुलिस

942
0

कोरबा । टीपी नगर स्टेडियम मार्ग पर भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति तो निर्मित हो ही रही है। आए दिन हादसे भी घटित हो रहे है। मार्ग पर लापरवाह ट्रक चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार युवती बाल-बाल बच गई। लेकिन युवती का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसे डायल 112 की मदद से अस्पताल लाया गया।

मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे यह हादसा हुआ। राधा-कृष्णन मंदिर के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीबी 4152 के चालक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से वह बाल-बाल बच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल रवाना किया। मार्ग पर आए दिन हादसे घटित हो रहे है। स्टेडियम रोड पर बड़ी बड़ी गाड़ियों को रिपेयरिंग करने खड़ा किया जाता है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here