रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों के मरीज बढ़े है अब उसी तेजी से संक्रमित मरीज स्वस्थ भी होने लगे है। मंगलवार को 100 संक्रमित मरीज फिर डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद राज्य में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या कुल 2250 हो गई है। हालांकि आज 63 नये संक्रमित मरीजों की पहचान भी गई है, जिससे अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 595 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 63 नये मरीज मिले है, ये मरीज क्रमश: जिला रायपुर से 49, सरगुजा व बलरामपुर से 03-03, कोरबा व कांकेर से 02-02, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा व बलौदाबाजार से 01-01 मरीज मिले है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 2858 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से अब तक 2250 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि मृतको की संख्या 13 है। 




