Home छत्तीसगढ़ गुरूवार को मिले 72 नये कोरोना संक्रमित,59 मरीजों को मिली छुट्टी

गुरूवार को मिले 72 नये कोरोना संक्रमित,59 मरीजों को मिली छुट्टी

797
0
file photo

रायपुर। प्रदेश में करोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार रूकने का नाम नही ले रही है। इस कड़ी में गुरूवार को फिर प्रदेश में 72 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमें से सबसे ज्यादा 17 मरीज रायपुर जिले में मिलें है। वहीं 59 उपचाररत मरीजों को गुरूवार को ही ठीक होने के पश्चात अस्पताओं से छुट्टी दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को शााम 6बजे तक प्रदेश में कुल 72 नये कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। इनमें जिला रायपुर में 17,बेमेतरा में 12,जगदलपुर 10,बिलासपुर 9,बलरामपुर 7,जांजगीर चांपा 7,दंतेवाड़ा 4,सरगुजा से 3,कोरबा,रायगढ़,मुंगेली,कांकेर व बालोद से एक-एक मरीज मिले है। वहीं गुरूवार को ही प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 59 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इस तरह अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3013 हो गई है जिनमें से 2362 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है तथा 637 सक्रिय मरीज है जिनका उपचार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं इस महामारी से प्रदेश मे अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here