पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेंड्रा में कोरोना वायरस का डर दिखाकर 7 साल की नाबालिग बच्ची से दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। मामला पेंड्रा के मगुरदा इलाके का है।
दोनों आरोपियों ने बच्ची को कोरोना होने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


