Home छत्तीसगढ़ निगम-मंडलों में नियुक्ति : चुनिंदा विधायकों को भी मिल सकता है मौका

निगम-मंडलों में नियुक्ति : चुनिंदा विधायकों को भी मिल सकता है मौका

496
0

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में कल निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर दावेदारों के नामों पर हुए विचार और नाम तय करने की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि पहली लिस्ट में कुछ ऐसे विधायकों को भी नियुक्ति दी जा सकती है जिन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य के विभिन्न निगमों-मंडलों, आयोगों में नियुक्ति के लिए इस समय जमकर मंथन चल रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में पीसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ विधायक और मंत्रिमंडल के सदस्य आदि भी शामिल हुए। बैठक में दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा होने तथा कुछ नामों पर सहमति बनने के बाद इन नामों को अन्य दावेदारों से अलग करने की भी सूचना है। बताया जाता है कि छांटे गए नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया को दिखाने के बाद सीधे आलाकमान तक पहुंचा दिया जाएगा। आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद इन नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

दूसरी ओर यह बात भी सामने आ रही है कि इस लिस्ट में कुछ ऐसे विधायकों का नाम शामिल किया जा सकता है जिन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा ऐसे विधायकों को महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। बहरहाल निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए अटकलों का बाजार गर्म है, अब देखने वाली बात यह होगी कि राजनीतिक समीकरण को और बेहतर करते हुए दावेदारों में से कितने को मौका मिलता है और कितने लोगों को मायूसी हाथ लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here