Home छत्तीसगढ़ पवित्र सावन माह कल से होगा प्रारंभ : शिवालयों में गूंजेगा हर-हर...

पवित्र सावन माह कल से होगा प्रारंभ : शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

497
0
  • सावन पूजा के लिए शिवालयों में विशेष तैयारी
  • कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी कम

रायपुर। भगवान भोलेनाथ के पवित्र और सबसे प्रिय सावन मास कल से प्रारंभ हो जाएगा। यह सुखद संयोग है कि पवित्र सावन माह का प्रथम दिन ही सोमवार पड़ रहा है। इस लिहाज से इस वर्ष पूरे सावन माह में 4 सोमवार होगा। इधर सावन माह में भगवान भोलेनाथ के विशेष पूजन की भी तैयारियां चल रही है। शहर के शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है।

राजधानी के शिवालयों में इन दिनों की गई विशेष साज-सज्जा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। मगर कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। मंदिर प्रबंधन द्वारा भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। इधर आज गुरू पूर्णिमा पर्व होने के बाद भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है। वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे देवालयों को भी मुक्त नहीं रखा गया है। सभी धार्मिक स्थलों पर कड़े नियम लागू हैं, इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। यही वजह है कि धार्मिक स्थलों में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। इधर भगवान भोलेनाथ के सबसे प्रिय माह सावन कल से प्रारंभ हो रहा है।

सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। शहर के शिवालयों में सावन पूजा के लिए विशेष तैयारी कर ली गई है। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कल प्रथम सोमवार को अनेक शिवालयों में विविध प्रकार के अभिषेक किया जाएगा। शहर के हटकेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, नरहरेश्वर महादेव मंदिर, बंजारेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here