Home छत्तीसगढ़ सही अर्थो में दूसरा जन्मदाता होता है गुरु, अनसुईया उईके

सही अर्थो में दूसरा जन्मदाता होता है गुरु, अनसुईया उईके

468
0

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरू पुर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गुरू का किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरू अंधकार से निकालकर उजियारे की ओर ले जाता है, उसे मार्गदर्शन देता है। सही और गलत में निर्णय करना सिखाता है। सही अर्थों में उसका दूसरा जन्मदाता होता है। प्राचीन काल से हमारे देश में गुरू को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्हें साक्षात परब्रम्हा की उपमा दी गई है। इस अवसर पर हमें अपने गुरूजनों को याद करते हुए उनकी दी गई शिक्षा को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here