रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे में रायपुर से 15 , कोरबा से 11 , कोरिया से 6, बिलासपुर से 5,सरगुजा से 4, जांजगीर-चाम्पा से 3 और रायगढ़ से 2 मरीज शामिल है. वहीं 46 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बता दें ,कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 615 है.





