रायपुर। अवैध शराब बेचने वाले 4 युवकों को पुलिस ने छापामारकर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 192 पव्वा देशी व अंग्रेजी शराब जब्त किया है। खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रविवार को सिद्धार्थ तिवारी 21 वर्ष पिता सुरेश तिवारी व भरत वर्मा आयु 23 वर्ष पिता रामकृष्ण वर्मा को दर्री तालाब हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से बिक्री के लिये अंग्रेजी व देशी शराब के साथ घेराबंदी करके पकड़ा गया है,आरोपियों के कब्जे से जूट की बोरी में 48 पौवा गोल्डन गोवा डिलक्स व्हीस्की व 48 पौवा देशी शराब प्लेन कुल 96 पौवा शराब जब्त किया गया है।
इसी तरह छठवां तालाब भनपुरी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहे तोरण चंद्राकर आयु 21 वर्ष पिता जुठेल चंद्राकर व विकाश यादव आयु 21 वर्ष पिता जलधर यादव को मुखबिर की सूचना पर छठवा तालाब भनपुरी के पास प्लास्टिक में लेकर 48 पव्वा देशी शराब प्लेन व 48 पव्वा गोल्डन स्पेशल व्हीस्की कुल 96 पव्वा शराब जब्त किया गया है। दोनों आरोपी च्रदंाकर बस्ती भनपुरी खमतराई के रहने वाले है। अवैध शराब बेचने के जुर्म में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध कायम कर कानूनी कार्रवाही किया गया है।



