
रायपुर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर उरला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उरला बीरगांव नगर निगम के पास एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक किस वजह से फांसी लगाया इस संबंध में पुलिस पता लगा रही है।


