Home छत्तीसगढ़ महादेव सदैव की भांति हम सब की रक्षा करें : मुख्यमंत्री ….....

महादेव सदैव की भांति हम सब की रक्षा करें : मुख्यमंत्री ….. सीएम ने श्रावण सोमवार पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

475
0

रायपुर। भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास की आज से शुरूआत हो गई है। यह सुखद संयोग है कि श्रावण मास का प्रथम दिन ही सोमवार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रावण मास के प्रथम सोवार पर ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी तरह की आपदा से प्रदेश और देश की रक्षा हो।

श्रावण सोमवार के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को पवित्र सावन माह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश को सभी तरह की आपदा से बचाएं। उन्होंने लिखा-इस कोरोना आपदा के समय में महादेव सदैव की भांति हम सब की रक्षा करें, हर-हर महादेव। ज्ञात हो कि इस समय चल रहे कोरोना संक्रमण के चलते शिवालयों में इस वर्ष श्रावण मास में पहले की तरह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आई। शहर के अधिकांश शिवालयों में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने दिया गया। हालांकि मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही लेकिन प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए दर्शन व पूजन की अनुमति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here