Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

862
0

भाटापारा। डीआई वाहन ने सामने से आती हुई बाइक को ठोकर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे, दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीआई में जानवर भरे गए थे, जिसकी वजह से ड्राईवर तेजी से गाड़ी चला रहा था। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है, जहां भाटापारा से 5 किलोमीटर दूर खोखली-जरौद मार्ग पर तालाब के पास एक अज्ञात डीआई ने सामने से आती हुई बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक में दो युवक सवार थे, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में ग्रामवासियों ने बताया कि डीआई वाहन सुहेला की तरफ से आ रही थी और मोटरसाइकिल सवार जरौद की तरफ जा रहे थे, डीआई बहुत अधिक रफ्तार में थी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीआई में जानवर भरे गए थे, जिसके कारण शायद वाहन अधिक तेजी से चला रहे थे और बाइक सवार युवकों को टक्कर मार वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची है। युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here