Home छत्तीसगढ़ बीएसपी कर्मी निकला कोरोना पॉजेटिव

बीएसपी कर्मी निकला कोरोना पॉजेटिव

527
0
demo pic

भिलाई। बीएसपी के आर ई डी विभाग में कार्यरत बीएसपी कर्मी सेक्टर-6 निवासी के कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आने के बाद बीएसपी के आर ई डी विभाग में कार्यरत अन्य कर्मियों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।
जानकारी के अनुसार बीएसपी के आर ई डी विभाग में पद पर कार्यरत कर्मी सेक्टर-6 निवासी 3 दिन पूर्व द्वितीय पाली में ड्यूटी गया हुआ था, जहां शाम को उसे तेज ठंड के साथ बुखार आने पर साथ के कर्मियों ने उसे घर भेज दिया, घर पहुँचने के बाद कर्मी चेकअप के लिए सेक्टर-9 हॉस्पिटल गया, जहां जांच के बाद कोरोना की संभावना को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बीती रात उक्त बीएसपी कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आई, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास कर्मी के साथियों ने उच्च स्तर पर बात कर उसके बेहतर ईलाज के लिए उसे एम्स रायपुर भिजवाया। आर ई डी विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस विभाग में वर्क फ़ॉर होम नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा लेंडल में लाइन के समय 6-6 आदमी से काम लिया जा रहा है, जो कि सोशल डिस्टनसिंग के नियमों की घोर अवहेलना है। बीएसपी प्रबंधन को कई बार इन बातों से अवगत कराया जा चुका है, मगर प्रबंधन द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। बीएसपी कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आने के बाद भी प्रबंधन आर ई डी विभाग के कर्मियों को डयूटी पर बुलाया है, कोरोना पॉजेटिव मिले कर्मी के साथ काम करने वाले अन्य कर्मियों को होमेकवारेंटिंन नही किया गया है। जिसे लेकर आर ई डी विभाग में कार्यरत कर्मियों के बीच भय का वातावरण निर्मित हो गया है। उक्त विभाग में कार्यरत कर्मी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here