बीईओं ,पटवारी एवं जिला पंचायत का समन्वयक रंगे हाथ घूस लेते पकड़ाए
रायपुर। घूस लेते रंगे हाथों एसीबी की टीम ने आज अलग-अलग जिलों में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस आरिफ शेख के एसीबी चीफ बनते ही मिली शिकायत के आधार पर बेमेतरा के नवागढ़ में नरेन्द्र चतुर्वेदी ने रायपुर एसीबी में शिकायत की थी कि महिला पटवारी लोचन साहू जमीन के नामांतरण के एवज में 75 सौ रुपये की मांग कर रही है। पैसा नही देने पर नामांतरण नही कर रही है। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम घूस की पहली किस्त 28 सौ रुपये देते हुये पटवारी को कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह सुरजपुर के पूर्व माध्यमिक श्याला रेलवे कॉलोनी के प्रधान पाठक ओमप्रकाश योगी ने सरगुजा एसीबी से शिकायत की थी कि सुरजपुर के बीईओ कपूरचंद साहू ने उनसे लॉकडाउन के वेतन रिलीज करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में घूस की राशि 25 हजार रुपये तय की गई। रुपये लेते ही रंगे हाथ बीईओं कपूरचंद को गिरफ्तार किया गया है। वही बिलासपुर में रूर्बन मिशन के समन्वयक नवीन कुमार देवांगन स्टॉप डेम निर्माण के 14 लाख रुपये की राशि निर्गत करने के एवज में 35 हजार रुपये घूस मांग रहा था। इसकी शिकायत भदौरा तहसील के सरपंच प्रतिनिधि ने की थी बिलासपुर एसीबी को मिली इस शिकायत के आधार पर टीम ने छापा मारकर समन्वयक नवीन देवांगन को 35 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।



