Home छत्तीसगढ़ कब्रिस्तान कमेटी के काम को सराहा मंसूरी समाज ने

कब्रिस्तान कमेटी के काम को सराहा मंसूरी समाज ने

872
0

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की कब्रिस्तान इन्तेजामिया कमेटी को उसके उसके उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ मुस्लिम मंसूरी समाज ने सम्मानित किया है। मंगलवार को कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में मंसूरी समाज की ओर से कब्रिस्तान कमेटी के ओहदेदारों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सभी का इस्तक़बाल किया गया। मंसूरी समाज ने कमेटी के लोगों की ओर से कौम की खिदमत की सराहना करते हुए हौसला अफजार्ई की। इस दौरान कब्रिस्तान इन्तेजामिया कमेटी और छत्तीसगढ मुस्लिम मंसूरी समाज ने मिलकर कब्रिस्तान में पौधारोपण भी किया।

इस दौरान कब्रिस्तान कमेटी के सदर शमशीर कुरैशी, छत्तीसगढ़ मंसूरी मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद इश्तियाक चिश्ती, खुर्शीद अहद, अब्बास अली, वहीद, अमीन, अब्दुल हाफिज, अमीर अहमद, शब्बीर, निजामुद्दीन खान, कदीर रजा, मोहम्मद शमीम कुरैशी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद सईद, वसीम रवानी, बाबू हाफिज, मोहम्मद मुश्ताक, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद अबुल, मोहम्मद कमरुद्दीन, मो. निजाम, मो. जफर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद इस्हाक, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद असगर और मोहम्मद अताउद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here