रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 99 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, वहीं 84 भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिसके बाद राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 673 है। आज सर्वाधिक 46 मरीज रायपुर जिले में मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 99 नये संक्रमित मिले मरीजों में क्रमश: जिला रायपुर में 46, जांजगीर-चांपा से 19, बिलासपुर से 09, कांकेर से 07, नारायणपुर से 06, रायगढ़ से 05, बलौदाबाजार से 03, बीजापुर से 02 तथा राजनांदगांव बेमेतरा से 01-01 मरीज मिला है। आज पाये गये पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं आज 84 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 673 है।





