Home छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिवों को अब प्रत्येक माह करना होगा अपने जिले का दौरा

प्रभारी सचिवों को अब प्रत्येक माह करना होगा अपने जिले का दौरा

884
0
  • शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का संक्षिप्त ब्योरा मुख्य सचिव के पास करना होगा जमा
  • सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश, कामकाज में और आएगा कसावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभारी सचिवों की नए सिरे से नियुक्त् िकरते हुए सभी सचिवों को माह में एक बार अपने प्रभार वाले जिले का भ्रमण करने, सरकारी योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन की समीक्षा करने तथा समीक्षा रिपोर्ट का ब्योरा प्रतिमाह मुख्य सचिव को जमा कराने का निर्देश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कामकाज में कसावट लाने की कवायद तेज करते हुए राज्य में प्रभारी सचिवों की नए सिरे से नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले को जिला धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को जिला सरगुजा तथा बलरामपुर और प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुन्द तथा गरियाबंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव डॉ. एम. गीता को जिला बेमेतरा तथा कबीरधाम, श्रीमती निहारिका बारिक को जिला बिलासपुर, सोनमणि बोरा को जिला बस्तर, डी.डी. सिंह को जिला दंतेवाड़ा, टी.सी. महावर को जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, सुश्री रीता शांडिल्य को जिला मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को जिला दुर्ग, अविनाश चंपावत को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा तथा रायपुर, निरंजन दास को जिला जांजगीर-चांपा, प्रसन्ना आर. को जिला राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को जिला बालोद, अंबलगन पी. को जिला कोरबा, श्रीमती अलरमेलमंगई डी. को जिला रायगढ़, धनंजय देवांगन को जिला कांकेर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संचालक पी. दयानंद को जिला सूरजपुर, नीरज बंसोड को जिला सुकमा, संयुक्त सचिव नरेन्द्र दुग्गा को जिला कोरिया, सुश्री प्रियंका शुक्ला को जिला नारायणपुर तथा कोण्डागांव, आयुक्त डॉ. तंबोली अय्याज फ कीर भाई को जिला बीजापुर और संयुक्त सचिव भोस्कर विलास संदीपान को जिला जशपुर का प्रभारी सचिव बनाया गया हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here