Home मनोरंजन सुशांत सिंह राजपूत को बेहद पसंद था गिटार बजाना

सुशांत सिंह राजपूत को बेहद पसंद था गिटार बजाना

443
0

सुशांत सिंह राजपूत का यूं दुनिया को छोड़कर चले जाना किसी को रास नहीं आया। ऐक्टर की मौत उनके चाहने वालों को गहरा सदमा देकर गई। सोशल मीडिया पर रोजाना फैंस, करीबी और फैमिली के सदस्य सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत का एक पुराना वायरल हो रहा है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गिटार बजा रहे हैं और काफी मस्त मूड में लग रह हैं। बताया जाता है कि उनको गिटार बजाना बेहद पसंद था। सोशल मीडिया पर उनकी गिटार के साथ तस्वीरें अक्सर आती रहती थीं।

फिल्म काय पो छे से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग एक दर्जन फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने छोटे से फिल्मी करियर में वह फैंस के चहेते बन गए थे। वह आखिरी बार फिल्म छिछोरे में नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में जांच कर रही है और करीब 27 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। उनके फैंस इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here