Home छत्तीसगढ़ दिल्ली से वापस लौटते ही पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने की सीएम...

दिल्ली से वापस लौटते ही पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने की सीएम से मुलाकात

530
0
  • निगम-मंडल-आयोगों के साथ ही संसदीय सचिवों की जल्द होगी नियुक्ति
  • कांग्रेस की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का नाम भी लिस्ट में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम-मंडलों-आयोगों के साथ ही संसदीय सचिवों के पद पर जल्द नियुक्ति का संकेत मिल रहा है। पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अब जल्द ही नामों का ऐलान करते हुए नियुक्ति कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मोहन मरकाम अपने दिल्ली दौरा पूरा कर राजधानी रायपुर लौट आए हैं। श्री मरकाम ने राजधानी रायपुर आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। श्री मरकाम के वापस राजधानी लौटते ही एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। संसदीय सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर भाजपा के तीखे वार के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार इस पद पर भी नियुक्ति देने वाली है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो निगम-मंडलों व विभिन्न आयोगों के साथ ही संसदीय सचिव पद के लिए नाम फाइनल कर लिया गया था। इन नामों को संभवत: पार्टी आलाकमान से भी हरी झंडी मिल गई है, इस लिहाज से निकट भविष्य में ही इन नामों का ऐलान करते हुए विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों की नियुक्ति दे दी जाएगी।

कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों के लिए कुल 15 नाम तय किया गया है। इनमें महिलाओं को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसी तरह संसदीय सचिव पद के लिए 12 से 13 नाम फाइनल किया गया है। इन नामों में ऐसे कांग्रेस विधायकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा के 15 साल के सत्ता के दौरान संगठन के प्रत्येक निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी हित में जमकर पसीना बहाया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी उनकी मेहनत का फल मिलना तय माना जा रहा है। इस लिस्ट में जाति व क्षेत्र को देखते हुए संतुलन बिठाने का पूरा प्रयास किया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि पीसीसी इन नामों का ऐलान कब करती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here