Home छत्तीसगढ़ 2 लाख 42 हजार के मादक पदार्थ गांजा जब्त, दो गिरफ्तार…. उड़ीसा...

2 लाख 42 हजार के मादक पदार्थ गांजा जब्त, दो गिरफ्तार…. उड़ीसा से कार में भरकर ला रहे थे गांजा

531
0
demo pic

रायपुर। कार में मादक पदार्थ गांजा भरकर ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 48 किलो 4 सौ ग्राम गांजा एवं कार जब्त किया गया है। गांजा की कुल कीमत करीब 2 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर महासमुंद से रायपुर की तरह एक काले रंग की कार में गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को रसनी टोल प्लाजा एनएच 53 रोड किनारे नाकेबंदी कर महासमुंद की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक ब्लैक रंग की कार क्रमांक एमपी 40 सीए 0337 जिसे एक व्यक्ति चला रहा था तथा दूसरा बगल में बैठा हुआ था रोककर पूछताछ करने पर पता चला की कार में बैठे दोनों व्यक्ति रइबारिया रईत 40 वर्ष पिता पाइक रईत निवासी ग्राम टीकामाल थाना आर उधोगीरी जिला गजपति उड़ीसा एवं छेदीराज 40 वर्ष पिता डी0 वर्धन निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रायगड़ा जिला गजपति उड़ीसा का रहने वाले है।

कार की तलाश लेने पर डिक्की में अलग-अलग चार काले रंग बैग में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका जिसे विधिवत तौल कांटा से कराने पर बैग में 12 किलो 100 ग्राम दूसरा बैग में 12 किलो 200 ग्राम तीसरा बैग में 12 किलो एवं चौथा बैग में 12 किलो 100 ग्राम कुल 48 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने कार सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गांजा जब्त कर लिया है। जब्त किया गया गांजा की कीमत करीब 2 लाख 42 हजार रुपये आंकी गई है। नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट,1985 के तहत आरोपियो के विरुद्ध 20 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here