Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 65 और नये कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 42 डिस्चार्ज भी...

छत्तीसगढ़ में 65 और नये कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 42 डिस्चार्ज भी हुए… एक्टिव मरीजों की संख्या 810 हुई

485
0
file photo

रायपुर जिले में सर्वाधिक 36 पॉजीटिव मरीज मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 65 और नये कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें सर्वाधिक 36 मरीज रायपुर जिले में मिले है। जिसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 810 पहुंच गई है। हालांकि आज 42 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रात 8 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज कुल 65 और नये पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, इनमें जिलावार क्रमश: 36 रायपुर से, बस्तर 09, बिलासपुर 06, कोरिया 04, सरगुजा 03, कोरबा व नारायणपुर में 02-02 तथा धमतरी, दुर्ग व कांकेर से 01-01 मरीज की पहचान की गई है।

इन मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 3897 पहुंच गया है, जिनमें आज 42 मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ अब तक कुल 3070 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके है, वहीं कोरोना संक्रमित 17 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 810 है।  छत्तीसगढ़ में आज डिस्चार्ज हुए 42 लोगों में रायपुर जिले के 18 मरीज भी शामिल है। इसके अलावा दुर्ग 02, राजनांदगांव 05, बेमेतरा 03, कोरिया 04, जशपुर 01 एवं दंतेवाड़ा से 09 शामिल है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here