Home देश एक मंडप में की दो लड़कियों से शादी, अरेंज और लव मैरिज...

एक मंडप में की दो लड़कियों से शादी, अरेंज और लव मैरिज साथ-साथ

541
0

मध्य प्रदेश के एक दूल्हे की अनोखी शादी का मामला वायरल हो गया है। शख्स ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के संग सात फेरे लेकर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, एक लड़की उसकी प्रेमिका थी तो दूसरी मम्मी-पापा की पसंद की लड़की। हमारे सहयोगी ‘इंडिया टाइम्स‘ के मुताबिक, यह अनोखा मामला एमपी के बैतूल का है, जहां रहने वाले संदपी उइके ने 8 जुलाई को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में यह शादी की।

भोपाल में हुआ था लड़के को प्यार!

‘आईएनएस’ के मुताबिक, केरिया गांव के रहने वाले संदीप की शादी जिन दो लड़कियों से हुई है, उसमें एक होशंगाबाद जिले और दूसरी घोडाडोंगरी ब्लॉक के कोयलारी गांव की रहने वाली है। संदीप, होशंगाबाद की युवती से तब कॉन्टेक्ट में आया था, जब वो भोपाल में पढ़ाई कर रहा था।

पंचायत में लिया गया यह फैसला
वहीं लड़के माता-पिता ने उसकी शादी परिवार की पसंद से कराने के लिए कहा। ऐसे में मामला बढ़ा, तो पंचायत बुलाई गई जिसमें तय हुआ कि अगर दोनों लड़कियां संदीप के साथ रहने को राजी हैं तो फिर उनकी शादी करा दी जाएगी। इस पर दोनों लड़कियों ने सहमति जता दी।

तीनों परिवार को नहीं थी इससे दिक्कत
शादी की सेरेमनी केरिया गांव में हुई, जिसमें दूल्हा और दोनों दुल्हनों के परिवार के अलावा गांव के बहुत से लोग शामिल हुए। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष और शादी के साक्षी मिश्रीलाल परते ने कहा, ‘तीनों परिवारों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी और उन्होंने खुद ही इसके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here