रायपुर। पिकअप वाहन की चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व पीछे बैठा व्यक्ति घायल है। घटना की रिपोर्ट माना कैम्प थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी इंद्रमोहन दास 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार को प्रार्थी का पिता हरेराम दास मछली मार्केट में काम करने के लिये माना से महेश बर्मन को सुबह लेकर काम करने के लिये गये थे।
रात्रि में 7.30 बजे वापस आते समय एसीसी सीमेन्ट फैक्ट्री एनएच 30 माना बस्ती के पास तेज रफ्तार टाटा डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 3275 का चालक ओव्हर टेक करते हुये टक्कर मार दिया जिसके चलते प्रार्थी के पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठा महेश बर्मन को चोट लगी व मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में 279,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।



