Home देश अमिताभ के लिए अस्पताल के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

अमिताभ के लिए अस्पताल के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

479
0

महानायक के स्वस्थ होने की लोग कर रहे कामना

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके चलते दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा कारणों से नानावटी अस्पताल और अमिताभ के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित दोनों बंगलों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद लोगों ने विले पार्ले स्थित अस्पताल के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें लगातार वहां से हटाया जा रहा है।
इस मामले में जानकारी देते हुए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा, अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ न लगे इसलिए हमने पुलिस बल की ज्यादा तैनाती कर दी है। अस्पताल में और भी कोरोना मरीज हैं, उन्हें भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर हैं और लोगों को अस्पताल के बाहर जमा नहीं होने दिया जा रहा है।
वहीं मंदिरों और पूजा स्थलों में अमिताभ के स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने की कामना होने लगी है। कहीं लोगों ने मंदिरो में उनकी तस्वीर रखकर पूजा की और कहीं घर के पूजा स्थलों में लोगों ने उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here