भोपाल:- एमपी की राजधानी भोपाल में 4 नाबालिग लड़कियों सहित 5 लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण कराने के मामले में एक वरिष्ठ पत्रकार एवं इस अनैतिक काम में उसकी मदद करने वाली एक युवती के खिलाफ रविवार को रातीबड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पत्रकार फरार है। लड़कियों ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
भोपाल साउथ के एसपी साई कृष्ण थोटा ने कहा कि 5 लड़कियों का यौन शोषण करने के मामले में शहर के रातीबड़ पुलिस थाने में रविवार को जीरो पर 68 वर्षीय प्यारे मियां और उसकी सहयोगी 21 वर्षीय स्वीटी विश्वकर्मा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि स्वीटी को पकड़ लिया है और प्यारे मियां फरार है। उसकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को शहर के शाहपुरा थाने में भेजा जाएगा, क्योंकि उस इलाके में लड़कियों का शोषण हुआ था।
The minor girls have told the Child Helpline that they were raped several times on several occasions in such parties. We've booked two people including Sweetie Vishwakarma, girl who was accompanying the minors, under POCSO Act. Another accused on the run: South Bhopal SP (2/2) https://t.co/e1RY2L7V86
— ANI (@ANI) July 12, 2020
सड़क पर भटकती मिली थीं लड़कियां
थोटा ने बताया कि रातीबड़ थाने इलाके में रविवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच 5 लड़कियां शराब के नशे में घूमती मिली थीं। इनमें से 4 नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बुलाकर लड़कियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि प्यारे मियां नाम का एक आरोपी है, जिन्होंने इनको शहर के शाहपुरा थाने इलाके स्थित 12 नंबर में एक फ्लैट में शनिवार-रविवार रात को ‘बर्थ डे पार्टी ’ के लिए बुलाया था।
पार्टी में हुआ शोषण
लड़कियों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन के समक्ष कई खुलासे किए हैं। थोटा ने बताया कि इनमें से एक लड़की ने बताया कि वहां पर उसके साथ रेप किया गया। वहीं, बाकी 4 लड़कियों का कहना है कि पार्टी के नाम से बुलाकर प्यारे मियां ने उसी फ्लैट में उनके साथ भी पहले भी रेप किया है।
पत्रकार है मुख्य आरोपी
इसी बीच, रातीबड़ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक संजीव जाखड़ ने बताया कि प्यारे मियां पत्रकार है। उन्होंने कहा कि ये लड़कियां भटकते-भटकते रातीबड़ पुलिस थाने इलाके में आ गई थी। इसलिए हमारे थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज किया गया और इसे शाहपुरा थाने को भेज दिया गया है। शाहपुरा थाना पुलिस ही इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।


