मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिलाएंगे सभी पद और गोपनीयता की शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आखिरकार 15 संसदीय सचिवों के नामों की घोषणा आज देर शाम को कर दी गई। इस घोषणा के साथ सभी 15 विधायकों को 14 जुलाई मंगलवार को शाम 4 बजे श्री बघेल अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
शपथ लेने वाले संसदीय सचिवों में सर्वरी द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चन्द्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू, विकास उपाध्याय, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, यू.डी. मिंज, पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और रेखचंद जैन शामिल है।



