Home छत्तीसगढ़ कार और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत ,एक कि मौत, दो गम्भीर

कार और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत ,एक कि मौत, दो गम्भीर

534
0

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार देर रात कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में एक की मौत हो गई है, वहीँ एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात 11 बजे ग्राम कुरमातराई पट्रोल पंप के पास की है. एक कार धमतरी से भखारा की ओर जा रही थी उस दौरान सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो सवार नसीम खान (22), नरेंद्र (45), गोपी साहू (26) को गम्भीर चोट आई है. जिसके बाद तीनों घायलों को 108 संजीवनी वाहन से अस्पताल में भरती कराया गया. नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट की वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई है. वहीँ घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here