Home छत्तीसगढ़ दहेज के लिये पत्नी को घर से निकाला,पति व सास,ससुर के खिलाफ...

दहेज के लिये पत्नी को घर से निकाला,पति व सास,ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज

502
0

रायपुर। पत्नी से दहेज में 1 लाख रुपये मायके से लाने की बात कहकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने की रिपोर्ट गंजथाने में दर्ज की गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के पति व ससुर सहित सांस के खिलाफ धारा 498 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणबंध तालाब कोरबा निवासी पूजा पाल 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की शादी रायपुर स्थित केलकरपारा गंज निवासी प्रेमपाल 28 वर्ष से 17 जनवरी 2017 में हिन्दु रीति रीवाज के अनुसार हुआ था।

शादी के दिन से ही पति चरित्र लांछन लगाकर गाली-गलोच कर दहेज में 1 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगा। मायके वालों को इस संबंध में नही बताने पर पति व सास शोभापाल आयु 45,ससुर महेश पाल आयु 51 वर्ष ने एक राय होकर माहिला को घर से निकाल दिया जिसकी शिकायत गंज थाने में करने पर पति व उसके परिजनों को पुलिस द्वारा समझाईश दी गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया को गर्भवती होने पर घर से निकाल दिया व मायके भेज दिया। एक बच्ची को जन्म देने के बाद भी उसे ससुराल में नही रखा जा रहा है और उसके चरित्र पर आरोप लगाकर रुपये की मांग की जा रही है। कई बार मारपीट करने पर भी वह चुपचाप ससुराल में प्रताडऩा सहती रही लेकिन ससुराल पक्ष उसे रखने को तैयार नही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here