अपनी दो दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे राजनाथ सिंह ने लेह के स्ताकना में भारतीय सेना के एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्ताकना में भारतीय सेना के खास कार्यक्रम में जवानों ने पैरा ड्रॉपिंग और अन्य करतबों से शक्ति का खास प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के अधिकारियों के साथ रक्षामंत्री खुद एक राइफल से निशाना लगाते दिखे।
सैन्य अधिकारियों के साथ स्ताकना पहुंचे रक्षामंत्री
शुक्रवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए लेह पहुंचे राजनाथ सिंह सबसे पहले स्ताकना के एक बेस पर पहुंचे। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कई वरिष्ठ अधिकारी, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी उनके साथ रहे।
पीका मशीन गन के जरिए निशाना
स्ताकना पहुंचे राजनाथ सिंह ने यहां पर सेना के अफसरों के साथ एक शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेना के अधिकारियों के साथ राजनाथ ने यहां काफी बातचीत की। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल हुए सैन्यकर्मी भी रक्षामंत्री से बात करते दिखे। इसी बीच सेना की पीका मशीन गन की जांच की और अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी भी ली।
जब लेह में राजनाथ सिंह ने खुद उठा ली राइफल, देखें वीडियो
#WATCH Ladakh: Defence Minister Rajnath Singh inspects a Pika machine gun at Stakna, Leh. pic.twitter.com/MvndyQcN82
— ANI (@ANI) July 17, 2020
आसमान से पैरा ड्रॉपिंग का अभूतपूर्व प्रदर्शन
स्ताकना में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानों ने आसमान से पैरा ड्रॉपिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सेना के जवान यहां पर शौर्य के प्रदर्शन के लिए कई करतब करते दिखे जिसकी रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों ने सराहना की।
आसमान से पैरा ड्रॉपिंग कर रहे जवानों ने ऐसे दिखाया दम
#WATCH Ladakh: Troops of Indian Armed Forces carry out para dropping exercise at Stakna, Leh in presence of Defence Minister Rajnath Singh, Chief of Defence Staff General Bipin Rawat and Army Chief General MM Naravane. pic.twitter.com/TX4eVOkeT0
— ANI (@ANI) July 17, 2020
11 हजार फीट पर शक्ति का प्रदर्शन
लेह के दुर्गम इलाकों में राजनाथ सिंह के इस दौरे पर सेना के जवानों ने अपनी ताकत का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। जवानों के शक्ति प्रदर्शन की कई तस्वीरें सामने आईं। वही रक्षामंत्री ने खुद सेना के जवानों की इस मेहनत और अदम्य साहस को सलाम किया।
Indian Army के T-90 टैंक्स का कुछ ऐसा अंदाज
#WATCH Indian Army T-90 tanks and BMP infantry combat vehicles carry out exercise at Stakna, Leh in presence of Defence Minister Rajnath Singh, Chief of Defence Staff General Bipin Rawat and Army Chief General MM Naravane. pic.twitter.com/Psc3CJOWok
— ANI (@ANI) July 17, 2020



