रायपुर। प्रदेश के कई स्थानों पर 24 घंटे के भीतर भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन भी मानसूनी तंत्र के कारण राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। cके अनुसार मानसून द्रोणिका फलोदी, अजमेर गुना, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर, दीघा उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक विंडशियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आज कई स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार है।



