Home छत्तीसगढ़ ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए डीईओ से आदेश निरस्त करने की मांग’

ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए डीईओ से आदेश निरस्त करने की मांग’

539
0
डीईओ को ज्ञापन सौंपते शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारी

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल क्लास को स्कूल में संचालित करने तथा प्रतिदिन सहभागिता निभाने वाले शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी संकुल में भेजने एवं संस्था में उपस्थित होने के लिए गुरूवार 16 जुलाई को जारी आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर छग शालेय शिक्षक संघ और संयुक्त शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर से मिला।

संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि कोरोना ( कोविड 19) के कारण पूर्व में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश से आगामी आदेश तक पूर्णतःबंद रखी जानी है।इस दौरान शिक्षक को वर्क टू होम के तर्ज पर घर से ऑनलाइन क्लास लेनी है।साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के गाइडलाइन से 31 जुलाई तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगी। साथ ही कई स्कूल आज भी कोरेन्टीन सेंटर बने है।अतः इस आदेश का पालन नियम संगत नही है। जिस पर जिलाशिक्षाधिकारी ने बताया कि कुछ शिक्षक ऑनलाइन वर्चुअल क्लास लेने में रुचि नई दिखा रहे है।जिस पर कलेक्टर ने मौखिक निर्देश दिए है।जिसके कारण आदेश प्रसारित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस आदेश के विषय मे लोकशिक्षण संचालनालय से दिशा निर्देश प्राप्त कर आगे संसोधित आदेश जारी किया जाएगा। इस संबंध में संस्था प्रमुख और विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी की मीटिंग लेकर व्यवहारिक रूप से ऑनलाइन क्लास संचालित करने हेतु कहा जायेगा। संघ ने तब तक इस आदेश को स्थगित रखने की मांग की है। संगठन इस संबंध में जिला आवश्यक होने पर जिला कलेक्टर से मुलाकात करेगा। इस अवसर पर छग शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रदीप सिंह चंदेल, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, शरद राठौर जिला सचिव योगेंद शुक्ला, परेश सिंह, संजीव सिंह, धनंजय शुक्ला, शंकर यादव, संजय दुबे, चक्रपाल तिवारी सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here