रायपुर। रायपुर दक्षिण के छाया विधायक व प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय योजना का शुभारंभ होने के पूर्व गौठान का निरीक्षण किया। इसी क्रम में आज उन्होने गोकुल नगर स्थित गौठान में गोबर क्रय करने की व्यवस्था एवं गौवंश के पालन की संपूर्ण जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उमेश गुप्ता, नागेन्द्र वोरा, राकेश वर्मा, सुरेश बाफना, मुकुंद पांचाल, उमा चंद्रहास, मनोज पाल, बल्लू चंद्राकर, प्रवीण दीक्षित, अंगेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गौसेवक उपस्थित थे।



