एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1564 हुई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को अब तक सबसे ज्यादा 243 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जिसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1564 पहुंच गई है, हालांकि आज 146 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आज कोरोना संक्रमित 243 नये मरीजों में क्रमश: बिलासपुर से 63, कांकेर 45, रायपुर 25, बीजापुर व दुर्ग से 18-18, बस्तर व जांजगीर-चांपा से 11-11, नारायणपुर व रायगढ़ से 07-07, कोरिया से 06, सुकमा व सरगुजा से 04-04, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव व दंतेवाड़ा से 03-03, धमतरी, बलौदाबाजार, जशपुर व अन्य जगहों से 02-02 तथा राजनांदगांव, कोरबा व बलरामपुर से 01-01 मरीज मिले है। वहीं आज 146 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है जो क्रमश: रायपुर से 70, नारायणपुर 24, जांजगीर-चांपा 17, राजनांदगांव 09, कोरिया व रायगढ़ से 05, बिलासपुर 04, सरगुजा 03 व गरियाबंद 01 से शामिल है। इस प्रकार राज्य में अब तक कुल 5246 संक्रमितों में से 3658 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 1564 मरीज एक्टिव है। 




