- 7 ग्रामीणें की हालत गंभीर लाया गया जिला अस्पताल
दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना अंतर्गत ग्राम परचेली के पोरबदर पारा में 17 जुलाई की रात्रि में कटेकल्याण एरिया कमेटी के हथियार बंद 15 से 20 नक्सलियों के सचिव मड्डा और नक्सली कमांडर बुधरा के साथ पंहुचकर लगभग 25 स्थानीय ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की गई है, जिसमें से 07 ग्रामीणें की हालत गंभीर है, जिन्हे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने ग्रामीणों की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी कि वे जिला प्रशासन से अपने ग्राम के विकास की मांग कर रहे थे । नक्सलियों की बर्बरता का आलम यह था कि ग्रामीण पुरुष सदस्यों को उनके जननांगों में वार किया गया जिसके कारण ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसी तरह नक्सलियों द्वारा दूध पीते बच्चों की माताओं को भी बुरी तरह पीटा गया है। यह नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है, और पुलिस के अनुसार नक्सल आतंक के खौफ से उनके द्वारा अपने बजूद को बचाने का प्रयास है।
इसकी जानकारी आज पुलिस को अन्य सूत्रों से मिली पीड़ित स्ग्रामीण इतनी अधिक पिटाई के बाद भी नक्सलियों के भय से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दिये, अन्य सूत्रों से जानकारी मिलने पर पुलिस ग्रामीणों तक पहुंची और ग्रामीणों की दयनीय स्थिति को देखते हुए पुलिस के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों कोया पोडियामी, मासा, लक्षु कोवासी, हड़मा, बुधराम, भीमा, लखमी को दंतेवाड़ा अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल पंहुचे ग्रामीणों को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सलियों के द्वारा कितनी बर्बरता पूर्वक इनकी पिटाई की गई है कि ग्रामीण चलने की स्थिति में नही हैं।
इस संबंध में दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव कहां की यह नक्सलियों का मानवीय चेहरा है अपने ग्राम के विकास की मांग करने वाले लगभग 25 ग्रामीणों के साथ नक्सलियों ने मारपीट की है। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा घायलों का उपचार करवाया गया तथा गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।



