Home छत्तीसगढ़ सिमगा में एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस…

सिमगा में एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस…

608
0

बलौदाबाजार:- जिले के सिमगा में अज्ञात चोरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम में धावा बोल दिया. चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें से लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गये. वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है.

सोमवार सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं एटीएम में चोरी की घटना के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहा है. साथ ही लोग एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं.

एटीएम से लगभग 5 लाख रुपए की चोरी हुई है, मामले की छानबीन चल रहा है। आरोपी अतिशीघ्र पुलिस के गिरफ्त में होगा।

– थाना प्रभारी सिमगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here