Home बस्तर संभाग कोंडागांव कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच

कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच

561
0
जिले के केशकाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले भर में अलर्ट जारी कर केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

कोंडागांव। जिले के केशकाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले भर मे अलर्ट जारी कर दिया गया है, बस्तर का प्रवेश द्वार होने की वजह से पुलिस के द्वारा केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें अन्य राज्य अथवा रेड जोन से आ रहे लोगों को तत्काल स्क्रीनिंग सेंटर भेजा जा रहा है, जहां जांच के पश्चात ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं अब शहर में भी पुलिस की टीम के द्वारा रोजाना शाम को फ्लैगमार्च निकाल कर दुकानो में भी नियमों का पालन करवाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि शासन प्रशासन के आदेशानुसार हमारे द्वारा खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर 24 घण्टे पुलिस कर्मियों के द्वारा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति अथवा ई-पास के आवागमन कर रहे वाहनों को आगे जाने की अनुमति नही दी जा रही है। तथा जो भी वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर अथवा रेड जोन से जिले में प्रवेश कर रहा है उसे सर्वप्रथम स्क्रीनिंग सेंटर में जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here