Home छत्तीसगढ़ श्री शिवम कपड़ा शो-रूम में मिले 12 कोरोना पाजिटिव

श्री शिवम कपड़ा शो-रूम में मिले 12 कोरोना पाजिटिव

622
0

रायपुर। श्री शिवम शोरुम में 12 लोग कोरोना पाजिटिव मिलने से हडकंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पण्डरी स्थित श्री शिवम कपड़े का शो-रुम में 12 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये है। बताया जा रहा है की श्री शिवम शोरुम में करीब 100 कर्मचारी काम करते है इनमें से 2 कर्मचारी पहले कोरोना पाजिटिव पाये गये थे। इसके बावजूद भी शो-रुम को चालू रखा गया था,जिसके चलते 12 लोग संक्रमित हो गये है। प्रशासन ने मीडिय़ा के हवाले से जानकारी दी है कि श्री शिवम शोरुम में कपड़ा खरीदने वाले ग्राहक जो अभी कुछ दिनों पहले तक गये हुये है उन्हें होम क्वारांटाईन रहने व अपने क्षेत्र के पार्षद या संबंधित थाने में सुचित करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here