प्रदेश में अब तक मिले कुल 5598 संक्रमितों में 3944 हो चुके है डिस्चार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मृतकों का आकड़ा बढ़कर 28 पहुंच गया है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 1626 हो गई है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 5598 संक्रमितों में 3944 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 02 लाख 50 हजार 16 संभावित लोगों का सैंपल जांच किया गया है, जिनमें से 5598 लोग पॉजीटिव पाये गये है। इन मरीजों में अब तक 3944 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, जबकि 28 लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 है।
यह आकड़ा आज शाम तक और बढऩे की संभावना है, क्योंकि प्रदेश में अब ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित नये मरीज नहीं मिले हो। इधर प्रदेश में निरंतर नये मरीजों के बढऩे से चिंतित राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जिले में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन लगाने के लिए अधिकृत कर दिया है। सरकार के इस निर्देश के बाद प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अलग-अलग-अलग तारीख में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश भी जारी कर दिया है।



