रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष व पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक ने आज जलविहार कालोनी स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष करूणा शुक्ला व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मंत्री अनिला भेडिय़ा ने श्रीमती नायक को मिठाई खिलाकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं मंत्री श्री अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण करने पर श्रीमती नायक को अपनी बधाई दी है।



