रायपुर। प्रेसक्लब रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रेसक्लब सदस्यता छानबीन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर के कार्यालय लिपिक शिव दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।



