Home छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : कालाबाजारी रोकने जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

लॉकडाउन : कालाबाजारी रोकने जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

510
0
  • दुकानदार ज्यादा पैसा मांगे तो करें 0771-2882113 नंबर पर फोन
  • शिकायतकर्ता की पहचान रखी जाएगी गुप्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से 28 जुलाई तक के लिए लागू लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। वहीं लॉकडाउन की अवधि में किसी भी वस्तु को निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ सीधे सख्ती की जाएगी। जिला प्रशासन ने बकायदा इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि कालाबाजारी रोकने तथा लॉकडाउन की अवधि में आम नागरिकों को सभी वस्तुएं सही कीमत में मिल सके, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। अधिकारियों की टीम व कर्मचारी लगातार इस बात की मॉनीटरिंग करते रहेंगे कि जिले में कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से अधिक पर न हो सके। पिछले बार लगे लॉकडाउन में यह शिकायत प्रमुखता से सामने आई थी कि जमाखोरों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से तीन-चार गुना अधिक कीमत पर की गई थी। इस बात को लेकर काफी हो-हंगामा भी मचा था। रायपुर जिले में एक बार फिर से लॉकडाउन की तैयारी चल रही है।

इस बार जिला प्रशासन ने कमर कस ली है कि जिले में कहीं भी निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर वस्तुओं का विक्रय न हो सके। इसके लिए बकायदा जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 0771-2882113 जारी कर दिया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी, किसी भी वस्तु की बिक्री निर्धारित कीमत से अधिक पर की जा रही है तो वे तत्काल इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ऐसे शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषी दुकानदार अथवा व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here