Home छत्तीसगढ़ डायल 112 के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरंग...

डायल 112 के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरंग थाना सील

525
0

रायपुर। आरंग पुलिस थाना में पदस्थ डायल 112 के पांच कर्मचारियों और उनके परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने को सील कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉयल 112 में तैनात एक पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य खराब होने पर आरंग के सरकारी अस्पताल में रेपिड किट से कोरोना टेस्ट कराया गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस थाना के सारे कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में डॉयल 112 में तैनात तीन पुलिसकर्मी, दो ड्राइवर और उनके परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक संक्रमित पुलिसकर्मी की पत्नी, बेटी के अलावा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा बेटा भी पॉजिटिव निकला है। एक पुलिसकर्मी की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमितों को रायपुर स्थिति कोविड-19 हॉस्पिटल भर्ती करा दिया गया है। अब आरंग थाने को भी सील कर दिय गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here