Home छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 371 केस, प्रदेश में 116...

पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 371 केस, प्रदेश में 116 नए कोरोना मरीजों की पहचान और 5 मौत की पुष्टि

496
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 116 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जिला रायपुर से 91, सरगुजा से 9, राजनांदगांव से 6, कोरबा से 3, महासमुंद से 2, बिलासपुर से 2, दुर्ग से 1, सूरजपुर से 1 और कांकेर से 1 मरीज की पहचान हुई है। इस तरह से गुरुवार को अब तक कुल 371 मरीजों की पहचान हो चुकी है। 157 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। रात साढ़े 10 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में 4 और मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इस तरह गुरुवार को 5 मौत व प्रदेश में अब तक कुल 34 मौत हो चुकी है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार चारों मृतक रायपुर निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here